झारखंड सरकार की ‘मइयां सम्मान योजना’ की सफलता को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने विभिन्न कैंपों का लिया जायजा, टीम के साथ ग्रामीणों को किया सहयोग, गोविंदपुर में साइबर सिस्टम फेल होने पर दिखाई नाराजगी, समय बढ़ाने की मांग

धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह नें झारखंड में महागठबंधन सरकार के द्वारा ‘ मइयां सम्मान योजना ‘ के कार्यान्वयन हेतु 03 अगस्त से 10 अगस्त तक पुरे धनबाद में कैम्प लगाकर विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम आयु की बहनों को प्रति माह 1000/- रु सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। केंदुआ करकेन्द्र नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा झारखंड सरकार के इस योजना का लाभ महिलाओं को दिलाने हेतु धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जिला के प्रत्येक प्रखंड, नगर में प्रभारी नियुक्त किया है आज जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह गोबिंदपुर प्रखंड कांग्रेस के प्रभारी इरफान खान चौधरी, जितेश सिंह और प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार हाडी विराजपुर के मुखिया सुभाषचंद्र दास सहित खरनी पंचायत और विराजपुर पंचायत के सैकंडो महीलाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ कैम्प लगाकर लोगों को सहयोग किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा गोबिंदपुर प्रखंड अंतर्गत लगभग केंद्र पर साइबर सिस्टम काम नही करने के कारण सैकंडो ग्रामीण महीलाए शाम तक निराश होकर लौटी। उन्होंने कहा झारखंड सरकार को संज्ञान में लेकर इस योजना कैम्प की तिथि एक दिन बढ़ाना चाहिए। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा झारखंड सरकार की स्वावलंबी योजनाओ को अंतिम व्यक्ती तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ को चुनौतीपूर्ण तरीके से काम करना है। जिलाध्यक्ष ने कहा धनबाद जिला के सभी प्रखंड और नगर कांग्रेस अध्यक्षो और प्रखंड प्रभारीयो ने महीलाओ की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया है दिनांक 10 अगस्त तक कांग्रेस जनसहयोग के लिए तत्पर रहेगी