JMM Mahadhiveshan: यह सम्मेलन पार्टी के भविष्य को देगा नई दिशा: सूरज महतो

JMM Mahadhiveshan: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का 13वां महाधिवेशन 14 अप्रैल से रांची के खेलगांव स्थित शहीद हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में भव्य रूप से शुरू हो गया है। दो दिवसीय (14-15 अप्रैल) इस महाधिवेशन में राज्य भर के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

धनबाद जिले से भी भारी संख्या में प्रतिनिधि रांची पहुंचे हैं। कतरास (बाघमारा) के युवा झामुमो नेता सूरज महतो भी इस महाधिवेशन में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। श्री महतो ने अधिवेशन को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन पार्टी के भविष्य को नई दिशा देगा।
सूरज महतो ने कहा कि महाधिवेशन में कई अहम राजनीतिक और सामाजिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
