Katras News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में वापसी के बाद सूरज महतो की राजनीतिक स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। रविवार, 23 मार्च को उन्होंने टुंडी विधायक एवं झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक श्री मथुरा प्रसाद महतो से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सूरज महतो ने विधायक को फूलों की माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक मथुरा महतो का समर्थन और आशीर्वाद

इस अवसर पर टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो ने सूरज महतो को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके आवासीय कार्यालय, जोकता, में आयोजित इस कार्यक्रम में माहौल तालियों से गूंज उठा। विधायक ने सूरज महतो की पार्टी में वापसी के निर्णय को सही ठहराते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड निरंतर प्रगति कर रहा है। युवा नेताओं का पार्टी से जुड़ना राज्य की तरक्की के लिए लाभकारी होगा।” उन्होंने सूरज महतो समेत सभी युवा नेताओं से राज्य और जनता के कल्याण हेतु कार्य करने का आग्रह किया।
सूरज महतो ने जताया आभार
सूरज महतो ने इस मौके पर विधायक मथुरा महतो के मार्गदर्शन और समर्थन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “आप पार्टी और राज्य की रीढ़ हैं। आपके अनुभवों के सामने हमारा योगदान नगण्य है, लेकिन हम आपके मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।”
समर्थकों में जोश और उत्साह
गौरतलब है कि दस दिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सकारात्मक मुलाकात के बाद सूरज महतो ने झामुमो में वापसी का निर्णय लिया था। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है, और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उनकी इस वापसी को झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
