Sunday, September 8, 2024
HomeकुसुंडाKUSUNDA | ज्ञान विज्ञान समिति ने सामाजिक कार्यकर्ता स्व शेफाली सेनगुप्ता को...

KUSUNDA | ज्ञान विज्ञान समिति ने सामाजिक कार्यकर्ता स्व शेफाली सेनगुप्ता को दी श्रद्धांजलि

DHANBAD | बुधवार 4 अक्टूबर को संध्या से मध्य विद्यालय खरिकाबाद में ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड जिला इकाई धनबाद द्वारा भारत ज्ञान विज्ञान समिति व साक्षरता अभियान के प्रारंभिक काल के खरिकाबाद के नेतृत्वकारी सामाजिक कार्यकर्ता बहन स्व. शेफाली सेनगुप्ता का श्रद्धांजलि सभा ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड जिला इकाई धनबाद के कार्यकारिणी अध्यक्ष बालेश्वर बाउरी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस श्रद्धांजलि सभा का संचालन सचिव भोला नाथ राम व धन्यवाद रविंद्र कुमार राम द्वारा किया गया।मंचासिन में मुख्यरूप से भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. काशी नाथ चटर्जी,ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के वैज्ञानिक चेतना उप समिति के अध्यक्ष प्रो.डॉ.दीपक कुमार सेन,रवि सिंह,श्याम सुन्दर पंडित,बिंदु वर्णवाल,सेविका जयंती देवी व स्व. शेफाली दीदी के पुत्र अमित सेनगुप्ता उपस्थित थे। सर्वप्रथम स्व. शेफाली सेनगुप्ता के तस्वीर पर उपस्थित लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. काशी नाथ चटर्जी द्वारा श्रद्धांजलि देते हुए कहें कि स्व. शेफाली दीदी मेरी बहन समान थी, 60 वर्ष के आयु में कुछ समय से बीमार चल रही थी, डेंगू के कारण एस. एन.एम.एम . अस्पताल में 1 अक्टूबर को ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गई ।वर्ष 1994 से खरिकाबाद से अपना बहुमूल्य समय समाज को दिए जब महिलाएं घर से बहार जल्दी नहीं निकलती थी,वयस्क शिक्षा, बच्चो का शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता,शराब बंदी आंदोलन आदि में महत्वपूर्ण सहयोग रह। स्व. शेफाली दीदी का प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन की जाएगी।उपरोक्त के अलावा अधिवक्ता सौरव चटर्जी,राजू बाउरी,प्रेम कुमार शर्मा,वंदना देवी, ललित भुइया आदि द्वारा श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार रखे।इस श्रद्धांजलि सभा को सफलता पूर्वक करने में उषा देवी,शोभा देवी, आलोक,पूनम देवी, प्रमिला देवी,विमलि देवी,कमला देवी, मंजू देवी आदि का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023