लावारिश वृद्ध की मौत | कुमारधुबी कोलियरी स्थित सामुदायिक भवन के बरामदे पर करीब आठ माह से लावारिश हालत में रह रहे 65 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु शुक्रवार हो गई। उक्त वृद्ध व्यक्ति विगत आठ माह से रह रहा था। उस वृद्ध का कोई अता पता नहीं था। कोलियरी के घरों से मांग कर अपना जीवन यापन कर रहा था। वह शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो चुका था। जिससे उसकी मृत्यु आज हो गई। बाद में लोगों ने इसकी सूचना चिरकुंडा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर आई चिरकुंडा पुलिस छानबीन कर उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए नबाद भेज दी।
लावारिश वृद्ध की मौत | कुमारधुबी कोलियरी में रह रहे लावारिश वृद्ध की मौत
