Muslim Waqf Board Kya Hai | मुस्लिम वक्फ बोर्ड क्या है | क्या है इसकी शक्त‍ियां

भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और देखरेख के लिए वक्फ बोर्ड की स्थापना की गई। 1954 में भारत सरकार ने वक्फ अधिनियम पास किया, जिसके तहत राज्यों में वक्फ बोर्ड की स्थापना हुई। इन बोर्डों का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की रक्षा करना, उनका सही तरीके से उपयोग करना और वक्फ के नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।