SITARAM YECHURY NO MORE| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का दिल्ली एम्स में निधन

सीताराम येचुरी का राजनीतिक सफर:ऑल इंडिया टॉपर से सियासत की ‘बाजीगरी’ तक

SITARAM YECHURY NO MORE| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का दिल्ली एम्स में निधन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का दिल्‍ली के एम्‍स में निधन हो गया। वे फेफड़े के संक्रमण के इलाज के लिए 19 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। येचुरी भारतीय वामपंथी राजनीति के एक प्रमुख चेहरे थे जो आपातकाल के समय जेल भी गए। सीताराम 1975 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) में शामिल हुए तो फिर विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। येचुरी को फेफड़े में संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था, जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। सीताराम येचुरी भारतीय वामपंथी राजनीति का एक प्रमुख चेहरा थे। सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त, 1952 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पिता एसएस येचुरी आंध्र प्रदेश परिवहन विभाग में इंजीनियर थे। मां कलपक्‍म येचुरी सरकारी कर्मचारी थीं।