
DHANBAD | दिनांक 23 जुलाई 2023 को पूर्वी टुंडी के लटानी में 7 पंचायतों के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह शामिल हुए। टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मोदक ने की अध्यक्षता और संचालन अशद कलीम ने संचालन किया। कार्यक्रम मे टुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी अक्षयवर प्रसाद माला झा और सह प्रभारी रेखा साव भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव मिशन 2024 के लिए हमलोग धनबाद शहर से लेकर सुदूर गांव की पंचायत तक क्रमबद्ध तरिके से कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहें हैं, ताकि हर बुथ पर हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें। हमें अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहना हैं कि आप सभी पुरी मुस्तैदी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर लग जाए और घर घर कांग्रेस की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाएं। हमारे केंद्रीय नेता राहुल गांधी ने हजारों किलोमीटर की यात्रा कर देश को प्रेम का संदेश देने का काम किया हैं, जिससे मोदी सरकार घबड़ा गई हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनहित के सभी मोर्चा पर पुरी तरह विफल रही हैं। देश का हर आम आदमी लगातार बढ़ती हुई मंहगाई से त्रस्त हैं, पर प्रधानमंत्री मोदी को जनता का दर्द दिखाई नहीं देता। कहा कि मणिपुर में जिस तरह से महिलाओं के साथ अन्याय पुर्ण, घोर अपमानजनक और हिंसा की सरेआम वारदात हुई यह अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता हैं! मणिपुर में भाजपा के डबल इंजन की सरकार की नींद 77 दिनों के बाद खुली, जब महिलाओं के साथ हुए जघन्य मामले का विडियो सोशल मीडिया में पुरे देश ने देख लिया! इससे समझा जा सकता हैं कि वहां की भाजपा सरकार कितनी निरंकुश और असंवेदनशील हैं। जब देश की बेटीयों को सरेआम नग्न घुमाया जा रहा था तब प्रधानमंत्री मोदी विदेश की सैर कर रहें थे! कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस तुष्टिकरण की राजनीति का सड़क से लेकर सदन तक विरोध कर रही हैं और आगे भी करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कांग्रेस संगठन को रणधीर प्रसाद वर्मा चौक से निकाल कर पंचायत, मंडल और बुथ तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं अर्जुन का निशाना लक्ष्य 2024 है दायें और बायें मुझे नही देखना है। धनबाद जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का मनोबल उंचा हुआ है। श्री सिंह ने कहा पुरे जिला मे पांच पांच पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष और पदाधिकारीगण का सम्मेलन किया जा रहा है।
टुंडी विधान सभा के कांग्रेस प्रभारी अछयवर प्रसाद और माला झा ने कहा टुंडी विधान सभा चुनाव मे भी कांग्रेस चुनाव लडेगी। इस लिए संगठन सशक्तीकरण अभियान पर टुंडी प्रखंड मे विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है।
सम्मेलन का मंच संचालन जिला कांग्रेस महासचिव अशद कलीम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुंडी विधान सभा प्रभारी अछयवर प्रसाद, माला झा, नवनीत नीरज, लक्ष्मण तिवारी, अवधेश पासवान, रेखा साव, दिनेश सिंह, सावन सुमन, अरविंद कुमार सैनी, रवी पासवान, मुकेश प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, प्रवीन कुमार जायसवाल, मजीद अंसारी, निशा सिंह, योगेश रजक, अर्जुन रजक, सरफुद्दीन अंसारी, सुरेश महतो, विक्रम मंडल,मजीद अंसारी सुधीर रजक, दिनेश मंडल, मोहन कुम्भकार जानवीन रजक रंजन यादव, शुभम सिंह, हाफिज सलिम साहब, श्रवण कुमार मंडल, बिंतोष राणा, परशुराम राम, आदी मुख्य रूप से उपस्थित थें।

for the very first chapter led me to a monastery wheremass proceeded in memory of some victim of undiscovered crime.コスプレ えろSevenhandsome men appeared,