कतरास | दिनांक 21-7-2024 को रामकनाली कोलियरी स्थित यूनियन कार्यालय में BCKU के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद कॉ.ए के राय का पूण्यतिथि सीटू झारखंड राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में मनाया गया। सर्वप्रथम ए के राय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की और दो मिनट मोर्न धारण कर आत्मा शांति की कामना की गई। श्रद्धांजलि सभा को रविन्द्र प्रसाद, रघुनंदन विश्वकर्मा, रामानंदन, रीतलाल दास, गुणाधर कर्मकार,रामबृक्ष, दिलीप बाउरी, चंदन दास, लखन मुर्मू, संजय महतो, साजन महतो सहित दर्जनों मजदूर साथीगण उपस्थित हो कर कॉ. एके राय नमन किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित साथियों संबोधित किया।
राजेंद्र प्रसाद राजा के नेतृत्व में कॉमरेड एके राय की मनाई गई पुण्यतिथि
