Rashtrapati Dhanbad Visit News: उपायुक्त ने किया आईआईटी आईएसएम में कार्यक्रम स्थल सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया आईआईटी आईएसएम में कार्यक्रम स्थल सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण

उपायुक्त ने किया आईआईटी आईएसएम में कार्यक्रम स्थल सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

Rashtrapati Dhanbad Visit News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज देर शाम आईआईटी आईएसएम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। आईआईटी आईएसएम में आगामी 1 अगस्त 2025 को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम निर्धारित है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

सबसे पहले उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने माननीय राष्ट्रपति के आवासन के लिए तैयार हो रहे प्रेसिडेंट सुइट, प्रेसिडेंट सुइट तक पहुंच पथ, माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए निर्धारित आवासन, ग्रीन रूम, कार्यक्रम स्थल तक निर्धारित मार्ग, कार्यक्रम स्थल का प्रवेश एवं निकास द्वार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने सभी एजेंसियों को युद्ध स्तर पर काम करने तथा माननीय राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं आईआईटी आईएसएम में निरीक्षण से पहले उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया।

निरीक्षण में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार श्री प्रबोध पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम, धनबाद थाना के इंस्पेक्टर श्री राम नारायण ठाकुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, श्री बीएन सहदेव के अलावा अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।