Rashtrapati Dhanbad Visit: राष्ट्रपति के कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों की उपायुक्त एवं एसएसपी ने की समीक्षा

राष्ट्रपति के कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों की उपायुक्त एवं एसएसपी ने की समीक्षा

Rashtrapati Dhanbad Visit

◆ एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन में बैरिकेडिंग एवं ड्रॉपगेट बनाने के निर्देश

◆ कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, एंबुलेंस एवं अग्निशमन की व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Rashtrapati Dhanbad Visit: राष्ट्रपति के कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों की उपायुक्त एवं एसएसपी ने की समीक्षामाननीय राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा एयरपोर्ट पर की गई सभी तैयारियों, रूट लाइन की तैयारीयों एवं कार्यक्रम स्थल पर चल रहे अंतिम तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान एयरपोर्ट में साफ सफाई, वॉल पेंटिंग, हेलीपैड, हाई मास्क लाइट, पायलट के रुकने के लिए व्यवस्था, एयरपोर्ट गेस्ट हाउस आदि की बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन की ट्राफिक मुवमेंट, साफ सफाई, बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट्स, वॉल पेंटिंग आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को तय समय सीमा के अंदर कार्य को समाप्त करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट एवं फोर्स की तैनाती को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। वही कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार में सुरक्षा व्यवस्था, मंच की सुरक्षा, डी एरिया की सुरक्षा, ग्रीनहाउस की सुरक्षा, मेडिकल रूम, सीटिंग एरिया की सुरक्षा, मीडिया गैलरी की सुरक्षा, गेस्ट हाउस की सुरक्षा, सेफ हाउस की सुरक्षा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में कंट्रोल रूम बनाने मेडिकल की टीम रखने, पार्किंग व्यवस्था की उचित व्यवस्था करने, सभी तरफ साइनऐज लगाने, सीसीटीवी से सुरक्षा व्यवस्था के मॉनिटरिंग करने समेत कई अन्य दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खालको, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह के अलावा पथ निर्माण वभाग, पीएचईडी 1 एवं 2, भवन प्रमंडल, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, अग्निशमन सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।