Shefali Jariwala Death: अभिनेत्री शेफाली जरिवाला का निधन, घर पहुंचा पार्थिव शरीर, आज होंगे अंतिम संस्कार

अभिनेत्री शेफाली जरिवाला का निधन, घर पहुंचा पार्थिव शरीर

अभिनेत्री शेफाली जरिवाला का निधन, घर पहुंचा पार्थिव शरीर

Shefali Jariwala Death News: अभिनेत्री के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, फैंस और सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Shefali Jariwala Death: लोकप्रिय अभिनेत्री शेफाली जरिवाला के असामयिक निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार देर रात उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से उनके घर पहुंचाया गया, जहां परिवार और करीबी लोग भावुक माहौल में उनका अंतिम दर्शन कर रहे हैं। आज (शनिवार) उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मुंबई में ही संपन्न होगी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर थीं शेखफाली

शेफाली जरिवाला को साल 2000 के दशक की सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से प्रसिद्धि मिली थी। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था और कई टेलीविजन शोज़ का हिस्सा रहीं। उनका अचानक दुनिया छोड़ जाना उनके फैंस और दोस्तों के लिए अविश्वसनीय और दुखद है।

अस्पताल से घर लाया गया पार्थिव शरीर

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शेफाली की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। देर रात उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह एम्बुलेंस के जरिए उनके पार्थिव शरीर को घर लाया गया, जहां शोकाकुल माहौल देखा गया।

अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी

परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि शेफाली का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में दोपहर बाद किया जाएगा। इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी कलाकार और मित्र उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

Shefali Jariwala Death: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ने जताया शोक

सोशल मीडिया पर फैंस और सितारों ने शेफाली के निधन पर गहरा दुख जताया है। ट्विटर, इंस्टाग्राम पर #ShefaliJariwala ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग उनकी पुरानी तस्वीरें, वीडियोज़ और यादें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Watch Video