Sindri News: मोहर्रम को लेकर गौशाला ओपी में शांति समिति की बैठक

मोहर्रम को लेकर गौशाला ओपी में शांति समिति की बैठक

मोहर्रम को लेकर गौशाला ओपी में शांति समिति की बैठक

Sindri News: मोहर्रम पर्व को लेकर गौशाला ओपी में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता गौशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह ने की। मुहर्रम पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने के निर्णय लिया गया। ओपी प्रभारी ने कहा मोहर्रम के मौके पर सभी सरकारी आदेशों का पालन करना होगा। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।ताजिया झंडे की ऊंचाई 13 फीट से अधिक नहीं होगा। भड़काऊ नारे एवं हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाना है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

मौके पर एएसआई बिरसा तिग्गा, पवन प्रभात उरांव एवं वीरेंद्र कुमार के अलावे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे जिनमें वार्ड 53 की निवर्तमान पार्षद चंपा देवी,सहदेव सिंह पूरन सिंह दुलाल महतो संगीता देवी ,कमला देवी, चूंकि देवी ,दिनेश दुबे ,गुड्डू महतो, देवनंदन सिंह, अशोक सिंह, प्रोफेसर रघुनंदन कुमार ,गणेश महतो आदि उपस्थित रहे।