Topchanchi News: वित्तीय अनियमित है हम विभाग से जांच की मांग करते हैं:सदानंद महतो

वित्तीय अनियमित है हम विभाग से जांच की मांग करते हैं:सदानंद महतो

वित्तीय अनियमित है हम विभाग से जांच की मांग करते हैं:सदानंद महतो

Topchanchi News: तोपचांची :तोपचांची प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित 50 बेड का क्षेत्रीय अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है यह अस्पताल निर्माण के लिए लगभग 3.47 करोड़ लागत लगा है।इस क्षेत्रीय अस्पताल का शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के द्वारा किया था।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस क्षेत्रीय अस्पताल का निर्माण करने वाला एजेंसी व नविदा कार्य में घोर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है।निविदा ने 50 बेड का क्षेत्रीय अस्पताल निर्माण के दौरान पेयजल व्यवस्था अब तक नहीं किया है।

उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय राजकिशोर महतो के अनुशंसा से निर्मित भवन प्रमंडल विभाग के द्वारा बनाई गई,दो इकाई की शौचालय की बोरिंग समरसेबल पंप पूर्व की दी गई योजना से जोड़ दी गई है।पूर्व की योजना को वर्तमान योजना में मर्ज कर दिया गया है।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के जिला संगठन सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद महतो ने कहा कि निविदा व एजेंसी ने पूर्व योजना में अस्पताल के योजना को मर्ज किया है।वित्तीय अनियमिता है, हम विभाग से जांच की मांग करते हैं. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता शंकर रवानी ने कहा कि यह घोटाला है,इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।