
DHANBAD | कतरास वासियों के लिए अच्छी खबर, 1924 में बने तोपचांची के वाटर बोर्ड झील लबालब भरने के कगार पर। वर्तमान में झील में 57 इंच पानी भर गया है। अगर बारिश ऐसी ही होती रही तो झील में 60 फीट पानी भर जाएगा। झील में पानी जमा होने के बाद दृश्य काफी मनोरम हो गया है। पर्यटकों का आना हुआ चालू। 5 दिनों तक हुई झमाझम बारिश से वातावरण सुंदर और मनमोहक हो गया।अब गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत नहीं होगी।
