Dhanbad Drainage Tender और Nala Cleaning की प्रक्रिया हुई शुरू, समय पर काम अधूरा रहने की आशंका
जलजमाव वाले क्षेत्रों की पहचान पूरी, 60 Drainage Construction के लिए दो टेंडर होंगे जारी
Water Logging Solution: शहर को Water Logging Problem से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने 60 प्रमुख जलजमाव क्षेत्रों की पहचान कर ली है, जहां पर नाले बनाए जाने हैं। इन Drainage Works के लिए 19 और 29 मई को दो चरणों में Tender जारी किया जाएगा। हालांकि, मॉनसून आने में अब मुश्किल से 20 दिन बचे हैं और Tender Process में ही 10 से 15 दिन लग जाएंगे। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी कई इलाकों में जलजमाव की समस्या बनी रह सकती है।
बजट की कमी और देरी बनी बड़ी चुनौती
नगर निगम के मुख्य अभियंता अनूप सामंता ने बताया कि Dhanbad Municipal Corporation के पास फंड की सीमित उपलब्धता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा और नागरिकों की शिकायतों के आधार पर 60 नालों की सूची तैयार की गई है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मानसून से पहले कम से कम मिट्टी की कटाई (Earth Work) का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि समय मिला तो नाले का सिविल कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
Manual से लेकर Mechanical तक, सफाई में दो चरण
नाले के निर्माण के साथ-साथ Drain Cleaning Work भी तेजी से चल रहा है। नगर निगम ने शहर के 52 पुराने नालों की सफाई की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पहले चरण में मैनुअल सफाई हो रही है, जिसमें सफाईकर्मी हाथों से गाद व कचरा निकाल रहे हैं। दूसरे चरण में मैकेनिकल सफाई की जाएगी, जिसमें JCB, Super Suction Machine और Bobcat जैसी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। नगर निगम ने 25 मई तक नालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
