KATRAS I रामकनाली कोलियरी में मनाया गया शहीद शिरोमणि भगवान बिरसा मुंडा का शहादत

KATRAS I दिनांक 09-06-2023 को पार्श्वनाथ उद्यान (ग्रीन पार्क) रामकनाली कोलियरी में महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, शहीद शिरोमणि भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह स्मारक समिति अध्यक्ष एवं सीटू झारखंड राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद राजा ने की। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर मुख्य अतिथि अवर महाप्रबंधक श्री सुधाकर प्रसाद जी ने माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी चरित्र,स्वतंत्रता आंदोलन एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि CNT‌ ACT बिरसा मुंडा के आंदोलन की देन है।श्रद्धांजलि सभा को क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य सह बीसीकेयू‌ केंद्रीय सचिव कंचन महतो,सुरेश कुमार नोनिया,अमृत महतो, रामदास भुइंया,मोती लाल महतो,परितोष महतो,दिनेश महतो,प्रदीप कुमार,साजन महतो,रूपेश महतो,हरीश बाउरी,संतलाल राम,अशोक कुमार,करण कुमार,दिलीप नोनिया,बासुदेव भुईयां,रवि नोनिया,मनोहर भुइंया,मनोज भुइंया,परमेश्वर भुइंया,शैलेन्द्र राजवार,अरूण रवानी, समरेश राजवंशी,संतोष नोनिया,रंजीत बाउरी, रामबालक,सतीश भुइंया, विजय भुइंया,समर भुइंया, निरंजन सिंह,उदय राजवार एवं अन्य साथियों ने माल्यार्पण कर सभा को सम्बोधित किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।पार्क इंचार्ज सुरेन्द्र राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
वरिष्ठ कोलकर्मी श्री रामदास भुइंया के ‌कर कमलो‌ द्वारा जगह जगह वृक्षारोपण किया गया।