गद्दारों के लिए देश में जगह नहीं : ढुल्लू महतो

KATRAS | कतरास स्वस्तिक सिनेमा स्थित भंडारीडीह सामुदायिक भवन में बुधवार को वार्ड नंबर 2 के भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वार्ड नंबर 2 के आम जनों ने अपने अपने मोहल्ले की समस्याओं को रखा.विधायक ने एक माह के अंदर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि खाएगा भारत का गुण गाएगा पाकिस्तान का वैसे गद्दारों के लिए देश में कोई जगह नहीं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के स्वाभिमान बढ़ाने का काम कर रहे हैं. सनातन धर्म के प्रति गलत मानसिकता रखने वालों को ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हेमंत में हिम्मत है तो मेरा चुनौती स्वीकार करें. झारखंड में खनिज संपदा की लूट हो रही है. अवैध माइनिंग के कारण हजारों लोग काल के गाल में समा गए. गुंडागर्दी चरम पर है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार 4 दिनों की है. मौके पर अनिल उपाध्याय, छोटू पासवान, महेश पासवान, इंदर सिंह, बबलू बनर्जी, मुकेश झा, डब्लू हाडी, सुभाष रजवार, मनोज लाला, अभय सिंह,रघुनाथ हजारी, आनंद शर्मा, कन्हाई पासवान, श्रवण भुइंया, जितेंद्र शर्मा, मिथिलेश भुइयां,रविंद्र विजन, राजू रिखयाशन, गौतम रिखयाशन, संजय रिखयाशन, सुरेश रवानी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम कीअध्यक्षता कतरास मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा ने किया जबकि संचालन छोटू पासवान ने की.

I’m exttremely impressed wifh yourr writing skiills aas well as wkth tthe layoutt onn yoyr blog.
Is his a aid themke or ddid you customize iit yourself?
Either waay ksep uup thee noce quality writing, it’s rare too seee a gfeat log lik his one today.
My webb pag txxxvideos.com