कुल्टी । पूरे देश सहित आसनसोल में भी लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर लोगों सहित पार्टी कर्मियों में काफी उत्सुकता का माहौल था । सुबह से ही लोग टीवी मोबाइल फोन सहित अन्य संसाधनों के माध्यम से चुनाव परिणाम सुनने में व्यस्त है । इसी दौरान जैसे ही आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की जीत का ऐलान हुआ । तृणमूल समर्थकों में खुशी का माहौल हो गया । इसी क्रम में कुल्टी के केंदुआ बाजार स्थित तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में तृणमूल कर्मी पहुंचे और एक दूसरे को हरा अबीर लगाकर खुशी मनाया वही बराकर के वार्ड नंबर 67 के पार्षद टुंपा चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बराकर स्टेशन रोड में विजय रैली निकाल कर खुशी मनाएं। इस अवसर पर वार्ड नंबर 70 के पूर्व पार्षद प्रेमनाथ साव ने कहा कि बंगाल में भाजपा के खिलाफ लोगों में काफी रोष व्याप्त था । इसलिए लोगों ने भाजपा को बंगाल में नकारा है । उन्होंने कहा कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की जीत यहां के लोगों की जीत है । जो तृणमूल कांग्रेस के विकास कार्यों से संतुष्ट हैं ।उन्होंने कहा कि 63000 मतों के अंतर से भाजपा को पराजित किया गया है । उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं । लोगों के घर-घर पानी पहुंचाया गया है रोड नाली सड़क आदि सभी कार्य किए गए हैं ।
Loksabha Election 2024 || आसनसोल में भी लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर उत्सुकता का माहौल
