धनबाद : दिनांक 10 जुलाई 2024 को धनबाद रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर मनरेगा कर्मचारीयो के नियमितीकरण की मांग को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को समर्थन देने धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पहुंचे । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा मनरेगा कर्मचारीयो को नियमित करने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने किया था आज धनबाद जिला कांग्रेस भी मांग करती है कि मनरेगा कर्मचारी का मानदेय भी बढना चाहिए। उक्त अवसर पर धनबाद जिला एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष यासीन अंसारी, नीरज सिंह अशोक कुमार दास श्री कांत मंडल, राजकुमार महतो संतोष कुमार लोधा, अभिषेक दुबे, अजय महतो, शंकर यादव, संजीव सिंह तपन लाल सहित अन्य सैकड़ो मनरेगा कर्मचारी उपस्थित थें।
मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग || रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर धरना-प्रदेश || कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिया समर्थन
