नित्यानंद मंडल बने धनबाद महानगर भाजयुमो जिलाध्यक्ष तो मनीष साव ग्रामीण

धनबाद : नित्यानंद मंडल धनबाद महानगर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि टुंडी के महराजगंज निवासी मनीष साव को ग्रामीण भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नित्यानंद मंडल जेपी हास्पिटल के चेयरमैन प्रदीप मंडल के पुत्र हैं। वहीं मिथुन राम को गिरिडीह जिला भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष शशांक राज ने यह मनोनयन किया है। शशांक राज ने मंगलवार की शाम भाजयुमो के 27 जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया है।