बरवाअड्डा में ‘एक मुलाकात-अपनों के साथ’ कार्यक्रम में पहुंचे जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

बरवाअड्डा: आज दिनांक 10 अगस्त 2024 को खरनी पंचायत के बाबुडीह गांव में “एक मुलाकात अपनो के साथ” कार्यक्रम के तहत धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा, और गोविन्दपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी पहुँचे प्रखण्ड उपाध्यक्ष रवि चौधरी के घर। एक मुलाकात अपनो कें साथ कार्यक्रम के तहत महीलाओ और ग्रामीणो को झारखंड सरकार की अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना, सहित अन्य लाभदायक योजनाओ के संबंध विस्तृत रूप से बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि “एक मुलाकात अपनो के साथ” कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं वार्ड पंचायत और बुथ स्तर के कार्यकता ही संगठन को मजबूत करता है। धनबाद में होने वाली विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत नींव तैयार करने का टास्क दिया गया। इसी कढ़ी में गाँव के सबसे बुजुर्ग श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सहित सभी गणमान्यजनों से आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमें चुनाव के लिए तैयार रहना है भाजपा घबराहट मे है चुनाव आयोग पर दवाब बनाए जा रहे हैं समय से पहले चुनाव कराने हेतू। उन्होने कहा कांग्रेस कार्यकताओ को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वावान किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि हम झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी हैं। इस राज्य को बनाने के लिए हमलोग जेल भी गए। इसलिए हमलोग विरासत के बल पर नहीं बल्कि मेहनत करके राजनीति में आए हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा हूं। हम आलोचनाओं से बिचलित नही होते। इससे हमें और कार्य करने की शक्ती मिलती है।

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार व झारखंड आंदोलन के सेनानियों से भी हमलोग मिलेंगे। धनबाद के कार्यकताओ में काफी उर्जा है इस बार हमलोग चुनाव जितेगें। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ ज्यादा महीलाओ तक पहुँचाने का आह्वान किया है। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड सरकार की इस योजना से घबराहट में आ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से रिहाई के साथ ही चुनाव के लिए बेचैन है क्योकि भाजपा जानती है राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का सोंच विकासशील है।

मनोज कुमार हाड़ी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और धारदार बनाने की जरूरत हैं। विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा, जनसभा, जनसंवाद जैसे कार्यक्रम कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचने का कार्य कांग्रेसजन करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज कुमार हाड़ी, रवि चौधरी, लक्ष्मी नारायण चौधरी, भागीरथ चौधरी, सुबोध चौधरी, बब्लू चौधरी, योगेश चौधरी, मधुसूदन पंडित, टिंकु चौधरी, बिनोद कुम्हार, ज्ञानेश्वर टुडू, फागू कुम्हार, राजकिशोर महतो, हरि कुम्हार, राजेश कुम्हार, सत्यम चौधरी आदि शामिल थें।