मैथन:रामकुंडा में ‘एक मुलाकात-अपनों के साथ’ कार्यक्रम के पश्चात जनता दरबार में पहुंचे जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

धनबाद : दिनांक 13 अगस्त 2024 को मैथन रामकुंडा में “एक मुलाकात अपनो के साथ” कार्यक्रम के तहत धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मैथन पहुँचे । जिलाध्यक्ष संतोष सिंह का जोरदार अभिनंदन किया गया वग्यारकुंड प्रखंड के मैथन आमाकुडा में एक मुलाकात अपनो के साथ कार्यक्रम के दौरान धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाकर लोगों कि समस्याओ से अवगत हुए। एक विकलांग छात्रा सींपा चक्रवर्ती ने अपनी नामांकन फी में आ रही दिक्कतो को बताई तत्पश्चात जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बीएड कालेज के प्रबंधन को फोन कर छात्रा को सहयोग करने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा

एक मुलाकात अपनो कें साथ कार्यक्रम के तहत महीलाओ और ग्रामीणो को झारखंड सरकार की अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना, सहित अन्य लाभदायक योजनाओ के संबंध विस्तृत रूप से बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि “एक मुलाकात अपनो के साथ” कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं वार्ड पंचायत और बुथ स्तर के कार्यकता ही संगठन को मजबूत करता है। धनबाद में होने वाली विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत नींव तैयार करने का टास्क दिया गया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमें चुनाव के लिए तैयार रहना है भाजपा द्वारा घबराहट मे है चुनाव आयोग पर दवाब बनाए जा रहे हैं समय से पहले चुनाव कराने हेतू। उन्होने कहा कांग्रेस कार्यकताओ को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वावान किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा धनबाद के सभी विधान सभा क्षेत्र से पार्टी चुनाव की सांगठनिक तैयारी कर रही है कांग्रेस को मजबूत करने का टास्क यही है जनता-जनार्दन की सेवा करे उनके समस्याओ का निराकरण करे। झारखंड सरकार की सभी स्वावलंबी योजनाओ को लाभ लोगो तक पहुंचाई जाए।

कार्यक्रम मे सर्व श्री जियाउल हुसैन डीएन यादव, मनोज कुमार हाड़ी, अजय प्रसाद, मधुसूदन पंडित, मोहम्मद सलाहुद्दीन,लोकनाथ प्रसाद, मो सिराज ,कुंदन यादव, सराफत हुसैन, शंभू शरन वर्मा, मो सलीम, फहीम अहमद, माला देवी, बंदना बाउरी, बेना देवी, नसीमा खातून, अंबिका बाउरी, पिंकी देवी, वनलता देवी, सोना मती देवी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हमलोग विरासत के बल पर नहीं बल्कि हिरासत से राजनीति में आए हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा हूॅ।