धनबाद : तेनुघाट उपकारा में बंद धनबाद के वासेपुर का रहने वाला एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी को गुरुवार सुबह 6 बजे अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। कैदी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि धनबाद वासेपुर का रहने वाला कैदी 30 वर्षीय मो औरंगजेब को लगभग साढ़े 9 बजे सदर अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट से भेजे गए कागजात के मुताबिक उसे सुबह लगभग 6 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल में लाया गया था जो पिछले 6 घंटे से बेहोश था। वहीं मृतक के परिजनो ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है की कई दिनो से जेलर औरंगजेब को प्रताड़ित कर रहा था। अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर कैदी की मौत किस वजह से हुई है।
Related Posts
JHARIA | विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के शौर्य जागरण रथ का रामभक्तों ने भव्य स्वागत किया
DHANBAD | विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही शौर्य रथ यात्रा शुक्रवार 6 अक्टूबर को धनबाद…
DHANBAD | भाई-बहन एवं प्रकृति का पर्व कर्मा कर्म डाला के विसर्जन के साथ संपन्न
DHANBAD | भादो महीना के शुक्ल पक्ष में द्वादशी पर प्रकृति का पर्व कर्मा मगंलवार को जावा डाला विसर्जन के…
एसएसपी के नेतृत्व में निकाली गई बाइक पेट्रोलिंग | शहर का भ्रमण कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
टाइगर जवानों के काफिले के साथ सड़कों पर निकले वरीय पदाधिकारियों ने किया ऑन फुट पेट्रोलिंग एसएसपी धनबाद ने स्थानीय…