धनबाद । शुक्रवार 23 अगस्त को धनबाद जिला कांग्रेस मुख्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के समक्ष धनबाद विधान सभा क्षेत्र संख्या 40 से कांग्रेस के टिकट के दावेदारी के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार मिश्रा ने अपने समर्थको के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को अपना आवेदन प्रोफार्मा के साथ भरकर जमा किया। धनबाद विधान सभा से ही दावेदारी करने वाले केके पोलटेकनिक के ई रवी चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव वैभव सिंहा, रवी रंजन सिंह, धोबाटाड निवासी, गौरीशंकर प्रसाद ने भी नामांकन पत्र जमा किया। वही बाघमारा विधान सभा क्षेत्र संख्या 43 से पूर्व मंत्री स्व ओपी लाल के पुत्र अशोक प्रकास लाल, जिला परिषद सदस्य पती राजेश राम, झरिया विधान सभा क्षेत्र संख्या 41 से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मजदूर नेता कालीचरण यादव, जिला महासचिव भगत सिंह,ने अपनी दावेदारी किया है। सिंदरी विधान सभा क्षेत्र संख्या 38 से कांग्रेस नेत्री उषा पासवान ने भी नामांकन दाखिल किया है। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा दिनांक 29 अगस्त 24 तक दावेदारों का आवेदन लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मैं कांग्रेस कार्यालय में स्वयं उपस्थित रहते हुए सभी का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
Related Posts
DHANBAD | धनबाद न्यू टाउन हॉल में आयोजित सक्सेस गुरू एके मिश्रा के आर्ट ऑफ सक्सेस सेमिनार में विद्यार्थियों की उमड़ी भीड़
DHANBAD | चाणक्य आईएएस एकेडमी की ओर से रविवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर…
DHANBAD | मारवाड़ी युवा मंच, कोल सिटी शाखा ने आयोजित की रक्तदान शिविर
DHANBAD | रविवार को मारवाड़ी युवा मंच, कोल सिटी शाखा धनबाद द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व…
INVESTIGATION: जज उत्तम आनंद केस में CBI ने बताया AMERICA की जांच एजेंसी से मांगी गई है चैट रिपोर्ट
DHANBAD | धनबाद के दिवंगत जज उत्तम आनंद हत्याकांड पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद…