कोलकाता: डॉक्टर रेप-मर्डर केस मामले के आरोपियों को सजा दिलाने सड़क पर उतरे धनबाद के डॉक्टर्स | गांधी प्रतिमा के समक्ष डीएसओजी के बैनर तले सैंकड़ों डॉक्टरों ने किया एक दिनी सत्याग्रह

धनबाद: आरज़ी कर मेडिकल कॉलेज कलकत्ता में हुई घटना का 9 सितंबर 2024 को एक माह पूरे हो जायंगे। अभी न तो सभी अपराधी की गिरफ्तारी हुई है और ना ही पीड़िता को न्याय मिली है।

इस संदर्भ में पीड़िता को तत्काल न्याय मिले इसके लिए DSOG ( Dhanbad Society of Obstetrics & Gynaecology ) धनबाद के द्वारा गांधी सेवा सदन स्थित गांधी के प्रतिमा के समक्ष 9 सिंतबर 2024 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक एक सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में DSOG के साथ, IMA, रेड क्रॉस, इनर व्हील माइल स्टोन, डीबीए, जेपी आंदोलन आदि के अलावे दर्जनों संगठन के लोगों ने सैकड़ों की तादाद में एक स्वर में पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषी को सजा देने की मांग की। कार्यक्रम धनबाद सोसायटी ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स & गायनाकोलोजी के अध्यक्ष डॉ गायत्री सिंह, सचिव डॉ नेहा प्रियदर्शिनी, पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रतिभा रॉय, पूर्व सचिव डॉ रेनू उपाध्याय, IMA अध्यक्ष डॉ बीएन गुप्ता, IMA सचिव डॉ राकेश इंदर सिंह, डॉ एस के दास, डॉ अपर्णा करण, डॉ श्रेया करन, डॉ शिवानी झा, डॉ डी पी भूषण, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ रेखा रानी सिन्हा, डॉ बी एन चौधरी, डॉ मिहिर झा,  डॉ नीतू सहाय, डॉ सीमा साहू। विधायक राज सिन्हा पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, कृष्णा अग्रवाल, डॉ इला रॉय, डॉ भाष्कर दास गुप्ता , डॉ एम एम बन्दोपाध्याय, डॉ प्रसून आनंद ( गोविंदपुर ) डॉ धीरज चौधरी, मुकेश सिंह , अनंत श्रीकृष्णा, डॉ संजय साहू, डॉ अर्पिता, निधि  मुंजल, रश्मि सहाय, डॉ मिहिर झा, डीसीडीए सेक्रेटरी धीरज कुमार दास, चंद्रशेखर गुप्ता, सुकांतो, राजेश सिंह, टिंक्कू, प्रकाश गोयल, अनुराग सैकड़ों लोग मौजूद थे।