SHAHI TRAIN PALACE ON WHEELS | राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स पटरियों पर फिर दौड़ने को तैयार

SHAHI TRAIN PALACE ON WHEELS

SHAHI TRAIN PALACE ON WHEELS | सुविधाओं में फाइव स्टार होटल भी फेल, किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

SHAHI TRAIN PALACE ON WHEELS | जयपुर। राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स 25 सितंबर से फिर पटरियों पर दौड़ने को तैयार है। इस ट्रेन में कई बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव महाराजा रेस्टोरेंट में किया गया है। इसे शीश महल की तरह तैयार बनाया गया है।

इसे उन्हीं कारीगरों ने तैयार किया, जिनके पूर्वजों ने आमेर का शीश महल बनाया था। वहीं, शीशमहल, गोल्डन थीम, दीवारों में चांदी और पीतल का काम। इसके आगे फाइव स्टार होटल फैल है। ट्रेन में महारानी रेस्टोरेंट को गोल्डन थीम पर सजाया गया है। जिम को बदलकर प्रेसिडेंशियल सुइट बनाया है। इसका 7 दिन का किराया 39 लाख रुपए है। हर डिब्बे में स्मोक डिटेक्टर लगाए गए हैं। राजस्थान पर्यटन विकास निगम की ओर से ट्रेन की पहली ट्रिप दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से शुरू होगी।

इस बार शाही ट्रेन से करीब 30 विदेशी सैलानी राजस्थान की अलग-अलग विरासत को देख सकेंगे। पांच महीने बाद ट्रैक पर उतरी ट्रेन का शुक्रवार को ट्रायल किया गया। पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा ने बताया कि पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को 25 सितंबर को दिल्ली से शुरु किया जाएगा। यह ट्रेन एक सप्ताह तक राजस्थान के प्रमुख हेरिटेज सिटी को कवर करते हुए आगरा तक जाएगी। ट्रेन का हर साल रेनोवेशन किया जाता है। ट्रेन के शाही अंदाज और सुंदर और भव्य बनाने के लिए इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ट्रेन में फायर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पूरे किचन को गैस की जगह इलेक्ट्रिफाइड किया गया है। अब गैस चूल्हे की जगह इलेक्ट्रिक चूल्हे पर खाना तैयार किया जाएगा।