कांग्रेस की प्रतिज्ञा || महिलाओं और युवतियों का सशक्तीकरण कांग्रेस का सबसे पहला संकल्प: के. राजू

कांग्रेस की प्रतिज्ञा ||

कांग्रेस की प्रतिज्ञा || महिलाओं को स्थानीय निकायों में पर्याप्त आरक्षण देने के साथ ही सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी कांग्रेस की ही देन है।

रांची: महिलाओं और युवतियों का सशक्तीकरण कांग्रेस का सबसे पहला संकल्प है। स्वतंत्रता के बाद से ही कांग्रेस ने अपनी इस प्रतिज्ञा को जमीन पर उतारा है। महिलाओं को स्थानीय निकायों में पर्याप्त आरक्षण देने के साथ ही सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी कांग्रेस की ही देन है। ये बातें एआईसीसी के अनुसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संयोजक के. राजू ने कहीं। वे रविवार को जतरा मैदान, बजरा में आयोजित मंईयां सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में नारी न्याय के तहत महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की पहल की थी, उन्हें हर महीने साढ़े 8 हजार रुपए देने का वादा किया था। हेमंत सरकार ने उसी रास्ते पर आगे बढ़कर महिलाओं को सम्मान दिया है। आनेवाले समय में इस राशि में वृद्धि होगी, जिसकी घोषणा कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में करेगी। सम्मेलन का संचालन कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजयनाथ शाहदेव ने किया। मौके पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, यशस्विनी सहाय, भीम कुमार, कृषि बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में रांची, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा व कोडरमा जिलों की हजारों महिलाएं शामिल हुईं।