झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल का आम चुनाव | धनबाद के बापी घोषाल बने झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष

झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल का आम चुनाव |

झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल का आम चुनाव | चुनाव कमेटी के प्रमुख विनोद सोनी के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। धनबाद के बापी घोषाल अध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष शिवराम गुप्ता, सचिव उपेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, सहसचिव रूपेश कुमार और 16 जिलों से एक-एक कुल 16 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया।

धनबाद : झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल का आम चुनाव फोकस क्लब एवं रिजार्ट रिंग रोड दलदली चौक रांची में हुआ। इसमें झारखंड के 16 जिलों के फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। चुनाव कमेटी के प्रमुख विनोद सोनी के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। धनबाद के बापी घोषाल अध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही उपाध्यक्ष शिवराम गुप्ता, सचिव उपेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, सहसचिव रूपेश कुमार और 16 जिलों से एक-एक कुल 16 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया। आपको बता दें घोषाल फोटोग्राफी इंडस्ट्रीज के एक चर्चित व्यक्ति हैं। कुशल संगठनकर्ता एवं लाखो फोटोग्राफर्स के प्रेरणास्त्रोत हैं। इस अवसर पर बापी घोषाल ने कहा कि 16 जिलों के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी संगठन अपना विस्तार करेगी और प्रत्येक जिले में अपने भवन के लिए संसद और विधायक को मांग पत्र सौंपेगी। उपाध्यक्ष शिवराम गुप्ता ने कहा कि फोटोग्राफरो को नवीनतम तकनीक से अवगत कराने के लिए नियमित तौर पर कार्यशाला और अपने भवन की जरूरत को पूरा करने के लिए संगठन काम करेगी। सचिव उपेंद्र कुमार ने कहा संगठन से जुड़े 16 जिला के फोटोग्राफरों को साथ लेकर के चलना है और मिलजुल कर के काम करना है।