भाजपा पर योजना हाईजैक करने का आरोप | महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकते तो कम से कम अपमान करना करना बंद करें भाजपा:कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

भाजपा पर योजना हाईजैक करने का आरोप |


भाजपा पर योजना हाईजैक करने का आरोप | धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ लोगों से झूठ बोलना, दिगभ्रमित करना, झूठे वादे करना और अब तो हद हो गई झारखण्ड सरकार के कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंहकी जा रही है तथा भाजपा षड़यंत्र कर गो गो दीदी योजना का फर्जी फार्म भरवा कर राज्य कि गृहणी महिलाओं, माता बहनों को दिगभ्रमित कर ठगने का काम कर रही है तथा ऊन्हें धोखा देकर ऊनके मान सम्मान को भी ठेस पहुँचाने का काम कर रही है।

इस संबंध में गिरिडीह जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक द्वारा ज्ञापांक 473 दिनांक 05-10-2024 के पत्र के माध्यम से आम जनता को इस तरह की फर्जी आवेदन से बचने की अपील की गई है। आगे श्री सिंह ने कहा कि भाजपा इस तरह की ओछी राजनीति करना बंद करे। आप महिलाओं को सम्मान नही दे सकते तो कम से कम अपमान तो न करें।

आगे ऊन्होनें धनबाद जिला प्रशासन को इस संबंध में संज्ञान लेने की अपील की है तथा फर्जी लोगों द्वारा फर्जी फार्म भरवाने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात की है।जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा पांच निश्चय योजना झुठ की बुनियाद पर टिका है भाजपा झुठ प्रपंच की पार्टी बन गई है वादा तो करती है मगर पुरा नही करती है चुनाव के बाद कह देगी वो तो जुमला है।

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा हजारो करोड के जहाज मे घुमने वाला नौ करोड के BMW में चलने वाला वाला और लाखो के रूपए का मंच से प्रवचन देने वाला प्रधानमंत्री कहते हैं कि फकीर हुं जब देश का फकीर ऐसे होते हैं तो अमीर कैसे होते हैं।