
DHANBAD | जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान मे रविवार को धनबाद जेल मे जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ! इस बावत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधिश निताशा बारला ने बताया की जेल अदालत मे निपटारे के लिए 6 केस चिन्हित किए गए थे जिसमे दो मुकदमे का निष्पादन कर बंदी को मुक्त करने का आदेश दिया गया। वहीं दूसरी ओर न्यायिक पदाधिकारी व लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम द्वारा द्वारा बंदियों को विभिन्न कानूनो की जानकारी विधिक जागरूकता शिविर के माध्यंम से दी गई ! इस मौके पर रेलवे के न्यायिक दंडाधिकारी अंकित कुमार सिंह , एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक एलएडीसीएस नीरज गोयल, कारा अधीक्षक अजय कुमार, जेलर मो एम हसन, डालसा सहायक, अरुण कुमार, सौरव सरकार, सहायक अजय कुमार, उपस्थित थे।
