Operation Sindoor: आतंक के खिलाफ भारत का निर्णायक प्रहार

आतंक के खिलाफ भारत का निर्णायक प्रहार

आतंक के खिलाफ भारत का निर्णायक प्रहार

PM Modi Address to Nation After Ceasefire: ‘भारत संयम और सामर्थ्य दोनों जानता है’

शौर्य, संयम और संकल्प का प्रतीक बना ऑपरेशन सिंदूर

Operation Sindoor: पाकिस्तान के साथ 51 घंटे के सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिनों में देश ने सामर्थ्य और संयम दोनों का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री ने भारतीय सेनाओं, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को सैल्यूट करते हुए कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अभूतपूर्व साहस दिखाया और आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही की। उन्होंने इसे भारत की वीर माताओं और बहनों को समर्पित किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

Nuclear Threat Response: ‘परमाणु धमकी की आड़ में अब कोई आतंक नहीं पनपेगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी तरह की न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारत की तीनों सेनाएं हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं और देश के खिलाफ आतंक को बढ़ावा देने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि आतंक और बातचीत, आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते।

Operation Sindoor Impact: ‘टेरर के खिलाफ नई रेखा खींची’

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को एक नई नीति की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकी हमले का जवाब अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर देगा। चाहे आतंकियों के अड्डे कहीं भी हों, भारत वहां सटीक कार्रवाई करेगा। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान के स्टेट स्पॉन्सर्ड टेररिज्म को उजागर किया।

Global Terror Network पर हमला: ‘बहावलपुर-मुरीदके जैसे ठिकाने तबाह’

प्रधानमंत्री ने बताया कि पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों से आतंक की जड़ें हिला दी गई हैं। इन ठिकानों से 9/11, लंदन बम ब्लास्ट और भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों के तार जुड़े थे। भारत की कार्रवाई में 100 से अधिक खूंखार आतंकवादी मारे गए हैं।

Make in India Defence Power: ‘21वीं सदी में मेड इन इंडिया हथियारों का लोहा माना गया’

इस ऑपरेशन में मेड इन इंडिया डिफेंस टेक्नोलॉजी की ताकत दुनिया के सामने आई। मिसाइल, ड्रोन और हथियारों ने सटीक प्रहार किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 21वीं सदी के वारफेयर में अग्रणी बन चुका है।

राष्ट्र सर्वोपरि: ‘भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं, निर्णायक कार्रवाई करता है’

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब राष्ट्र एकजुट होता है, नेशन फर्स्ट की भावना जागृत होती है, तो निर्णय भी फौलादी होते हैं और उनके परिणाम भी निर्णायक होते हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका स्पष्ट प्रमाण है।