100% रिजल्ट के साथ टॉपर्स ने बढ़ाया स्कूल का मान, विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम में सफलता का परचम
धनबाद के बर्ड्स गार्डन स्कूल के छात्रों ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है।
CBSE Board Result 2025: सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में दलूडीह, राजगंज स्थित बर्ड्स गार्डन स्कूल ने 100% रिजल्ट हासिल कर जिले में अपनी शैक्षणिक साख को और मजबूत किया है। हर स्ट्रीम में छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए और स्कूल टॉपर्स की सूची में उत्कृष्टता दर्ज की।
12वीं के विज्ञान संकाय में सुधांशु रंजन राय रहे अव्वल
विज्ञान वर्ग में सुधांशु रंजन राय ने 93.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अक्षय शर्मा ने 92.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान और अनुष्का मुंशी ने 91.3% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला संकाय में कुमार अनुराग और साकिब मिराज बने टॉपर्स
आर्ट्स स्ट्रीम में कुमार अनुराग ने 91.8% के साथ टॉप किया, जबकि मोहम्मद साकिब मिराज ने 90.2% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अमित कुमार ने 83% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
वाणिज्य में ऋषभ ठाकुर ने मारी बाजी
कॉमर्स स्ट्रीम में ऋषभ ठाकुर ने 85% के साथ प्रथम स्थान पाया। निवेदिता पाल 75% के साथ द्वितीय और खुशी कुमारी 72% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 10वीं में सोनाली कुमारी बनीं टॉपर
दसवीं कक्षा में सोनाली कुमारी ने 94.8% अंकों के साथ विद्यालय टॉपर का खिताब अपने नाम किया। सुरज कुमार महतो ने 94.6% अंक प्राप्त किए जबकि अरिफा परवीन और रितु कुमारी ने संयुक्त रूप से 93.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान साझा किया।
स्कूल प्रशासन ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया, अध्यक्ष अमर कुमार पाल, बोर्ड इंचार्ज रविंद्र महतो और संतोष कुमार सिन्हा समेत शिक्षकों की पूरी टीम – बबीता रानी, मनोज ठाकुर, पुष्पा दुबे, सोमन, अर्चना कुमारी, जियाउल, शिवम भारद्वाज, पूजा करण, रजिया बानो, स्वाति साव और स्वाति सिंह ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
