Dhanbad News: अनुमंडल पदाधिकारी ने की धनबाद विस के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक

अनुमंडल पदाधिकारी ने की धनबाद विस के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक

अनुमंडल पदाधिकारी ने की धनबाद विस के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक

Dhanbad News: धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में 40 – धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी -सह- सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज 40 – धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

इसमें आयोग द्वारा संचालित प्री रिविजन गतिविधियों के तहत मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण और पहचान की तैयारी, सभी पदों को भरना, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही दो दिनों के अंदर संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अंचल अधिकारी धनबाद श्री शशिकांत सिंकर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धनबाद सह अंचल अधिकारी पुटकी श्री विकास आनंद, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रवीद्र नाथ ठाकुर, सभी निर्वाचन सहायक एंव निर्वाचन कम्प्युटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।