धनबाद : भाजपा सबकुछ बेच देगी। भाजपा के लोग नफरत व हिंसा फैला रहे हैं। पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा की थी। इस बार भारत जोड़ो के साथ न्याययात्रा का नाम भी जोड़ दिया गया है। न्यायायात्रा नाम देने के कई कारण हैं। भाजपा दो-तीन अरबपतियों के लिए ही काम कर रही है। मतलब यह कि पूजीपतियों को ही न्याय मिल रहा है। कांग्रेस ने देश के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय की पक्षधर है। झारखंड के आदिवासियों के हितों की भी कांग्रेस ही रक्षा कर सकती है। उक्त बातें राहुल गांधी ने रविवार को धनबाद में कही। अवसर था राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याययात्रा का। इसकी बानगी बना था बैंक मोड़ का बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल। अवसर था राहुल गांधी के जनता को संबोधित करने के कार्यक्रम जन के मन की बात का। राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याययात्रा के क्रम में धरती आबा बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल को ही इसके लिए चुना, कारण था कि धरती आबा भी जन की ही बात करते थे।
झारखंड के सभी स्टील कारखाने मोदीजी पूंजीपति मित्रों को पकड़ा देंगे
राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार झारखंड के सभी स्टील कारखानों को भी बेच देगी। निजीकरण के नाम पर पीएसयू (पब्लिक से्क्टर यूनिटों) को चंद चहेते पूंजीपतियों के हाथ में देने का कुचक्र रचा जा रहा है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। पीएसयू से लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलता है। पीएसयू हिन्दुस्तान की जनता की प्रापर्टी है। मोदीजी इसे भी अपने पूंजीपति मित्रों को पकड़ा देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी ने तो युवाओं का भविष्य ही खराब कर दिया। नोटबंदी तथा जीएसटी लागू करके देश की आर्थिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाई। कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है।
राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड आदिवासियों के लिए बना। कांग्रेस आदिवासियों के हितों का ख्याल रखती है। आदिवासियोंके हितों के लिए कांग्रेस ने पेसा कानून लाया। इसके आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रही। आदिविसियों के जमीन संबंधी हक के दूसरे कानून भी कांग्रेस ने ही बनाया। हम आदिवासियों के साथ खड़े हैं और आदिवासियों को न्याय दिलाएंगे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,एआईीसीसी मेंबर मदन महतो, विजय कुमार सिंह,ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, बैभव सिन्हा, प्रभात सुरोलिया, जितेंद्र अग्रवाल, मनोज यादव, जावेद रजा, सतपाल सिंह ब्रोका, रामजी भगत,
जितनी सेल्फी लेनी है ले लीजिए
राहुल गांधी ने अपना संबोधन खत्म करने से पहले कहा कि जितनी सेल्फी लेनी है अब ले लो। कोई दिक्कत नहीं है। इसके पहले राहुल गांधी के बैंक मोड़ बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर पहुंचने पर कांग्रेसी अतिउत्साहित हो गए। राहुल गांधी के पास पहुंचने, उनसे हाथ मिलाने के लिए बेचैन दिखे। इस कारण अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। इसे देखते हुए राहुल गांधी ने सेल्फी लेने वालों को आमंत्रित किया।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत अब आप शांत हो जाएइ। आप मुझे भाषण देने दो जैसे वाक्यों से की। राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के साथ ही कांग्रेसी उताबले हो उठे। इसे देखते हुए उन्होंने शांत हो जाने की अपील की। राहुल गांधी की अपील के बाद कांग्रेसी शांत हो गए। (साभार)
Bharat Jodo Nyay Yatra | भाजपा सरकार सब कुछ बेच देगी : राहुल गांधी

XXIV.ストッキング エロSA GUBATMaaga,
and only finished it awhile before you came.” She stood itagainst the wall,ロボット エロ