Dhanbad News: उपायुक्त ने की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त ने की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त ने की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज देर संध्या जिले में चल रही विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उन्होंने तोपचांची, जामाडोबा की 2 योजनाएं, दामोदर, जमुनिया, भेलाटांड, सिंदरी, निरसा नोर्थ व निरसा साउथ जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने योजनाओं के लिए विभिन्न एजेंसियों से लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र, मुआवजा सहित अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक, पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता श्री रंजीत कुमार ठाकुर, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता श्री मुकेश कुमार के अलावा जुडको, एल एंड टी के प्रतिनिधि तथा अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।