Dhanbad News: उपायुक्त की प्रधानमंत्री कुसुम योजना की समीक्षा

उपायुक्त की प्रधानमंत्री कुसुम योजना की समीक्षा

उपायुक्त की प्रधानमंत्री कुसुम योजना की समीक्षा

Dhanbad News: जांच के बाद की जाएगी सोलर पम्प अधिष्ठापन की अनुशंसा

Dhanbad News: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज प्रधानमंत्री कुसुम (कृषक ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान) योजना की समीक्षा की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इसमें जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कृषि कार्य के लिए सोलर पंप लगाने के लिए जिले के धनबाद, निरसा, कलियासोल, तोपचांची, टुंडी, बलियापुर, एगारकुंड, पूर्वी टुंडी, बाघमारा एवं गोविंदपुर प्रखंड से ज्रेडा रांची को 969 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए। जांच के बाद 432 आवेदन स्वीकृत किए गए।

उपायुक्त ने कहा कि हर प्रखंड में जिले से एक टीम जाकर पांच – पांच लाभुकों की जांच करेगी। जांच के बाद ही सोलर पंप अधिष्ठापन की अनुशंसा ज्रेडा रांची को भेजी जाएगी।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद, लघु सिंचाई एवं बिजली विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।