Dhanbad News: ड्रीमलाइनर विमान की दुर्घटनाग्रस्त पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया दुख प्रकट

ड्रीमलाइनर विमान की दुर्घटनाग्रस्त पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया दुख प्रकट

ड्रीमलाइनर विमान की दुर्घटनाग्रस्त पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया दुख प्रकट

Dhanbad News: अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द किया

Dhanbad News: केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कई कार्यक्रमों में भाग लेने आज धनबाद पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। साथ ही उन्होंने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख प्रकट किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घटना काफी दुखद है। इस घटना पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी नजर बनाए हुए है। साथ ही गृह मंत्री और उड्डयन मंत्री अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके है। गुजरात सरकार भी राहत कार्य मे जुटी है। उन्होंने बताया कि जैसी सूचना मिल रही है उसके अनुसार पैसेंजर्स की लिस्ट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी जांच की जाएगी, लेकिन अभी राहत और बचाव कार्य ज्यादा जरूरी है, जिसपर केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर लगी है।