Dhanbad News: धनबाद जिला तैराकी संघ की ओर से धनबाद जिला तैराकी चैंपियनशिप 2025 की घोषणा की गई है, जो 13 और 14 जून 2025 को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, धनबाद में आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में गुरुवार को 8 लेन स्थिति जॉय जंक्शन के कांफ्रेंस हॉल में धनबाद जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिंह एवं जॉइंट सेक्रेटरी हिमांशु डोकानिया एवं अन्य पदाधिकारिओं ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को चैंपियनशिप की विस्तृत जानकारी दी।
पदाधिकारिओं ने बताया कि प्रतियोगिताएँ चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल 50मी, 100मी, 200मी, 400मी,बैकस्ट्रोक 50मी, 100मी,ब्रेस्टस्ट्रोक 50मी, 100मी,बटरफ्लाई 50मी, 100मी,व्यक्तिगत मेडली 100मी, 200मी,रिले 4×50मी फ्रीस्टाइल, 4×50मी मेडली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप में ग्रुप 4 में 8-10 वर्ष,ग्रुप में 11-12 वर्ष,ग्रुप 2 में 13-14 वर्ष और ग्रुप 1 में 15-17 वर्ष आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी।चैंपियनशिप धनबाद जिले के सभी तैराकों के लिए खुली है, जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
योग्य खिलाड़ियों को राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चुना जाएगा।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धनंजय सिंह (पप्पू सिंह)तैराकी कोच धनबाद जिला तैराकी संघ से 13 जून को सुबह 8:00 बजे तक मोबाइल न. 9525111296 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया कि धनबाद जिला तैराकी संघ के बारे में धनबाद जिला तैराकी संघ एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो धनबाद जिले में तैराकी को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
हमारा मिशन सभी आयु वर्गों और कौशल स्तरों के तैराकों को अपने कौशल विकसित करने और उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्रदान करना है।
प्रेस वार्ता में स्विमिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट संतोष सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी हिमांशु डोकानिया, कोषाध्यक्ष कुणाल किशोर, आलोक अग्रवाल, डॉक्टर नीलम बाल, पप्पू सिंह, आलोक कुमार मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
