Dhanbad News: धनबाद में कांग्रेस संगठन सृजन-2025 के तहत जमीन पर सशक्त संगठन बनाने का लक्ष्य है- अशोक चौधरी

कांग्रेस संगठन सृजन-2025

कांग्रेस संगठन सृजन-2025

Dhanbad News: धनबाद में कांग्रेस संगठन को प्रखण्ड मंडल, पंचायत स्तर पर मजबूत किया-जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

Dhanbad News: दिनांक 25/6/25 को पूर्वाह्न 11:00 बजे धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय   हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में संगठन सृजन के तहत समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष  संतोष कुमार सिंह ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह संगठन प्रवेक्षक अशोक कुमार चौधरी एवं सह प्रवेक्षक महेंद्र मिश्रा उपस्थिति  थे।

संगठन सृजन समीक्षात्मक बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिले के सभी प्रखंड नगर अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक उपस्थित होकर संगठन सृजन के तहत चलाए गए कार्यक्रम के अनुसार अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

संगठन सृजन समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी श्री अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि अभी तक प्रखंड नगर कांग्रेस कमिटी एवं 29 मंडलों के अध्यक्ष का चयन हुआ है आप अगला पड़ाव ग्रामीण स्तर पर उतरकर सभी पंचायत का गठन करना होगा साथ सभी प्रखंड नगर अध्यक्ष के अलावा मंडल अध्यक्षो को नियुक्ति पत्र वितरण कर बधाई दी।

ज़िलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस के द्वारा संगठन सृजन के तहत जितने भी कार्यक्रम किया वह सभी जिलों से बढ़कर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने किया चाहे वह जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली हो या प्रखंड स्तर का हो चाहे वह मंडल स्तर में संविधान रैली हो या सैनिक सम्मान समारोह हमें जो जो जवाब दे ही हमें जिम्मेदारी दी है उसकी पूरी दास्तां के साथ पूर्ण किया हूं।

श्री सिंह ने आगे कहा कि धनबाद जिले के सभी 18 प्रखंड नगर अध्यक्षों में जो जो मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुआ है वहां जाकर कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश द्वारा भेजा गया नियुक्ति पत्र वितरण करूंगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के धनबाद जिला प्रवेक्षक अशोक कुमार चौधरी, महेंद्र मिश्रा, राशिद रजा अंसारी, शमशेर आलम, राम प्रीत यादव, दुर्गा दास, रविरंजन सिंह, वैभव सिंहा,पूर्णेंदु सिंह, मनोज कुमार हाड़ी, योगेश रजक, पप्पु पासवान, आशिष सिंहा, इम्तियाज अली, मृत्युंजय सिंह, शशि भूषण नाथ तिवारी, गंगा बाल्मिकी, श्याम कुमार साव, प्रमोद यादव, बलराम महतो, रणजीत पांडेय मुकेश प्रसाद, निशा सिंह, जियाउल हुसैन, इदु अंसारी, बबलू दास, शहजादा हुसैन, अख्तर अंसारी, इकबाल अंसारी, सनोज श्रीवास्तव, नंदन कुमार, क्षतबली भूईया, हसन अंसारी, कार्यालय प्रभारी मधुसूदन सिंह चौधरी सहित अन्य उपस्थित थें।