Mohammad Shabbir Ahmed Promotion: झारखंड सरकार ने मो. शब्बीर अहमद को अपर सचिव पद पर दी प्रोन्नति

झारखंड सरकार ने मो. शब्बीर अहमद को अपर सचिव पद पर दी प्रोन्नति

झारखंड सरकार ने मो. शब्बीर अहमद को अपर सचिव पद पर दी प्रोन्नति

Jharkhand Government Notification on Promotion | Mohammad Shabbir Ahmed Promoted to Additional Secretary Rank

Mohammad Shabbir Ahmed Promotion: धनबाद निवासी प्रशासनिक अधिकारी मो. शब्बीर अहमद को मिला लेवल-13 वेतनमान में पदोन्नति, नई पदस्थापना के बाद मिलेगा प्रोन्नति लाभ

Mohammad Shabbir Ahmed Promotion: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा एक अहम अधिसूचना जारी की गई है, जिसके अंतर्गत धनबाद जिले के निवासी मो. शब्बीर अहमद को अपर सचिव के पद पर लेवल-13 वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। अधिसूचना संख्या 3/प्रो0-02-03/2024 का. 3782 के अनुसार यह प्रोन्नति उनकी आगामी पदस्थापना के उपरांत प्रभावी होगी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

प्रतीक्षारत पदस्थापन के बाद प्रोन्नति लागू

वर्तमान में मो. शब्बीर अहमद प्रतीक्षारत स्थिति में हैं और उन्हें उनके अगले प्रशासनिक पदस्थापन के पश्चात प्रोन्नति का लाभ दिया जाएगा। उनके द्वारा प्रभार ग्रहण करने की तिथि से यह प्रोन्नति प्रभावी मानी जाएगी।

झारखंड प्रशासनिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान

मो. शब्बीर अहमद झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के अधिकारी हैं और उन्होंने राज्य में विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कुशलता से किया है। उनकी कर्मठता और सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए यह पदोन्नति उन्हें प्रदान की गई है।

धनबाद जिले के कतरास के निवासी हैं शब्बीर अहमद

मो. शब्बीर अहमद मूल रूप से धनबाद जिले के कतरास अंतर्गत छाताबाद के निवासी हैं। उनके इस पदोन्नति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है और उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।