Dhanbad News: अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों का प्राथमिकता देकर करें निष्पादन- उपाध्यक्ष

अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों का प्राथमिकता देकर करें निष्पादन- उपाध्यक्ष

अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों का प्राथमिकता देकर करें निष्पादन- उपाध्यक्ष

Dhanbad News: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री ज्योति सिंह मथारू ने आज सर्किट हाउस में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अल्पसंख्यकों से संबंधित विभिन्न ममलों की समीक्षा की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

माननीय उपाध्यक्ष ने बीपीएल नामांकन को लेकर उसका अनुपालन सुनिश्चित करने, अल्पसंख्यकों से संबंधित म्यूटेशन के लंबित मामलों का निष्पादन करने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुज क्रेडिट कार्ड, साइकिल वितरण, कब्रिस्तान घेराबंदी, उर्दू शिक्षकों की संख्या सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।

माननीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बीपीएल कोटा में नामांकन के लिए छात्रों का चयन तो जरूर होता है, लेकिन कुछ विद्यालय द्वारा उनका नामांकन नहीं लिया जाता है। जिस कारण अल्पसंख्यक बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना व गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों का प्राथमिकता देकर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

बैठक से पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा ने माननीय उपाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पहले माननीय उपाध्यक्ष ने सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी। इसमें मैथन डीवीसी, जोड़ापोखर, मनईटांड, मटकुरिया, गुरुनानक कॉलेज, खालसा हाई स्कूल, जामाडोबा गुरुद्वारा, झरिया सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की समस्या सुनी।

बैठक में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री नौशाद आलम, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री नियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री एल.बी.के. सहदेव, ट्राफिक इंस्पेक्टर श्री लव कुमार, जोरापोखर इंस्पेक्टर श्री राजेश कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।