Congress Organization Meeting Dhanbad | धनबाद कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न: नगर निगम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

धनबाद कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न नगर निगम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

धनबाद कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न नगर निगम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Congress Organization Meeting Dhanbad | नगर निगम क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता का आह्वान

Congress Organization Meeting Dhanbad | 2 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक अहम संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी ने निभाई। बैठक का प्रमुख उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की समीक्षा एवं आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय करना था।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

संगठनात्मक मजबूती पर जोर, जनहित को प्राथमिकता

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम क्षेत्र प्रभारी अजय कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन मजबूत है और सभी नगर अध्यक्षों एवं वार्ड अध्यक्षों की कमिटियों को और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें और जनता से सीधा संवाद बनाएं।

नई जिम्मेदारियों के साथ चुनावी तैयारी शुरू

बैठक में नगर निगम के 55 वार्ड अध्यक्षों को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी गई और आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र सशक्त कमेटी के गठन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जनहित की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी तीखा प्रहार करते हुए उसे गरीब विरोधी बताया।

पारदर्शी उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी ने बताया कि वार्डों की आरक्षित सूची आने के बाद कांग्रेस पार्टी पात्र उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी तरीके से करेगी। जिन उम्मीदवारों की छवि जनता में बेहतर होगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अभी से क्षेत्रीय समस्याओं को हल करने में जुट जाएं ताकि चुनाव में पार्टी को जीत मिल सके।

जनभागीदारी और सुझाव

बैठक में विभिन्न नगर अध्यक्षों और मंच/मोर्चा पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिए। भूली, झरिया, कतरास, केंदुआ सहित कई क्षेत्रों के अध्यक्षों ने जमीनी मुद्दों पर प्रकाश डाला। सभी ने नगर निगम चुनाव की तैयारी और संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर सहमति जताई।

Congress Organization Meeting Dhanbad | प्रमुख नेताओं की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सचिव शमशेर आलम, राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष रमेश जिंदल, सुंदर यादव, सीता राणा, अब्दुल करीम अंसारी, योगेंद्र सिंह, राजेश राम, कालीचरण यादव, इरफान चौधरी, सत्यनंद पांडे, प्रदीप पांडे, बीके सिंह, मधुसूदन सिंह, रुबी खातून सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।