BCKU कतरास की नुक्कड़ सभा: 9 जुलाई की मजदूर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

9 जुलाई की मजदूर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

9 जुलाई की मजदूर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

BCKU कतरास की नुक्कड़ सभा: मजदूर एकता के समर्थन में केशलपुर में हुआ नुक्कड़ सभा, श्रमिकों से हड़ताल में भागीदारी की अपील

BCKU कतरास की नुक्कड़ सभा: 2 जुलाई 2025 को BCKU (भारतीय कोयला खनन यूनियन) कतरास क्षेत्रीय समिति की ओर से केशलपुर 2 सीम हाजरी घर के सामने एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यह सभा आगामी 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से की गई थी। सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों से संगठित होकर हड़ताल में भाग लेने की अपील की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

श्रमिक अधिकारों के संरक्षण को लेकर जागरूकता

सभा को क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक महतो, सचिव सुनील महतो, ठाकुर महतो, सुबोध प्रसाद वर्णवाल, बालेश्वर महतो, मोहन बाउरी, रामप्रवेश भुइंया, वामदेव, लवकुमार रवानी, और सरजु रजक ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड वास्तव में श्रमिकों को गुलाम बनाने की दिशा में उठाया गया कदम हैं।

“लेबर कोड = गुलामी का दस्तावेज”

सभा में उपस्थित CITU (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स) झारखंड राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि 9 जुलाई की हड़ताल, इन शोषणकारी श्रम कानूनों के खिलाफ मजदूरों का सशक्त विरोध है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल केवल मजदूर वर्ग की नहीं, बल्कि किसानों और आम नागरिकों के हक और अधिकार की भी लड़ाई है।

संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा का आह्वान

राजा ने कहा कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा सभी श्रमिक संगठनों, किसानों और नागरिक समाज से 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने की अपील करता है। उन्होंने कहा कि यदि अब आवाज़ नहीं उठाई गई तो भविष्य में श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह से खत्म कर दिए जाएंगे।