Moharram 2025: सभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट व समय का करेंगे पालन – उपायुक्त

सभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट व समय का करेंगे पालन

सभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट व समय का करेंगे पालन

Moharram 2025: सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Moharram 2025: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज न्यू टाउन हॉल में मुहर्रम को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी अखाड़ा दल निर्धारित रूट एवं समय का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी त्योहार से पहले रूट का भौतिक सत्यापन भी कर लेंगे।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया में दुष्प्रचार, भ्रामक प्रचार, किसी की धार्मिक भावना को आहत करने या किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली अफवाह या दुष्प्रचार की जानकारी निकटतम थाना को देने का अनुरोध किया।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे। साथ ही कहा कि बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने पानी, बिजली, साफ सफाई इत्यादि से संबंधित जो भी मुद्दे उठाए हैं उसका जिला प्रशासन द्वारा समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से उपद्रवी तत्वों, सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक भावना को आहत करने वालों की सूचना पुलिस को देने, त्योहार में प्रशासन के साथ मौजूद रहने का अनुरोध किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अखाड़ा दलों को ताजिया की ऊंचाई पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा की ताजिया की ऊंचाई ऐसी रखें जिससे मार्ग में कहीं भी अवरोध उत्पन्न न हो।

बैठक में श्री भोला राम, श्री राम गोपाल भुवानिया, श्री गुरमीत सिंह, श्री भगत सिंह, श्री विजय शर्मा, श्री शकील अहमद, श्री मेराज खान, श्री गुल्लू चौधरी, मोहम्मद अफजल, श्री निसार आलम, श्री रतिलाल महतो, श्री डब्लू बाउरी, श्री दिल मोहम्मद, श्री आनंद कुमार सिंह, श्री एजाज अहमद, श्री राजेंद्र कुमार सिंह, श्री प्रदीप नारनोली, मोहम्मद तबरेज, श्री पिंटू कुमार तुरी, श्री मोबिन अंसारी, श्री अजीत कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने अपने – अपने सुझाव व्यक्त किए।

जिसमें खतरनाक करतब दिखाने से परहेज करने, जुलूस के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने, जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाने, पानी एवं बिजली की सुचारू आपूर्ति करने, बंद स्ट्रीट लाइट चालू कराने, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक के साथ एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, सड़क की मरम्मत कराने सहित अन्य सुझाव दिए।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री राम नारायण, सभी विभागों के पदाधिकारी, डीएसपी श्री शंकर कामती, श्री धीरेंद्र नारायण बंका, श्री सुमित कुमार, श्री नौशाद आलम, श्री अरविन्द कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।