Muharram 2025: मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन गंभीर

मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन गंभीर

जिला प्रशासन गंभीर

Muharram 2025: 6 जुलाई की सुबह 6:00 बजे से 7 जुलाई की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

Muharram 2025: सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

Muharram 2025: 7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

Muharram 2025: 2311217, 2311807, 112, 118 व 100 है जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर

Muharram 2025: मुहर्रम को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार तथा प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी।

मुहर्रम के अवसर पर 6 जुलाई की सुबह 6 बजे से 7 जुलाई की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार पुलिस पदाधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311217, 2311807, 112, 118 व 100 है।

सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Muharram 2025: लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का चलंत दस्ता

मुहर्रम के अवसर पर पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। वहीं जिले के धार्मिक स्थलों व संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखी जाएगी।

संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखेंगे। सभी पदाधिकारी, सुपरवाइजर एवं कर्मी को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा प्रशासनिक आदेश का अनुपालन करने के लिए उपलब्ध रहने का भी निर्देश दिया गया है।