Dhanbad Congress News: धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के मिलन समारोह आयोजित

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के मिलन समारोह आयोजित

धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के मिलन समारोह आयोजित

Dhanbad Congress News: धनबाद कांग्रेस मुख्यालय हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कि अध्यक्षता में कांग्रेस का मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसका संचालन धनबाद कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा ने किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

कांग्रेस मिलन समारोह में झामुमो के नेता पूर्व पार्षद श्री गणपत महतो की पुरीकोरटिम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें मुख्य रूप से श्री,राहुल महतो, मागा प्रसाद महतो, राजकिशोर महतो, संतोष महतो, काला चंद्र महतो, लाली महतो, निमाई महतो, मनभूल महतो, बिनोद चंद्र दास,अजय कुमार दास, सुमित दास, शुभम कुमार, अमीत दास,धर्म देव महतो दिपक कुमार महतो, मोहन महतो, को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

सभी नेताओ को कांग्रेस का पट्टा और सदस्यता रशीद के काटकर कांग्रेस मे शामिल करया गया। धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा गणपत महतो के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत होगी । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कांग्रेस लगातार धनबाद में मजबूत हो रहा है।

आदरणीय राहुल गांधी जी से कांग्रेस की नितियो से प्रभावित होकर दुसरी पार्टीया लोग छोड़कर कांग्रेस में आ रहे हैं । झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने पूर्व पार्षद गणपत महतो को कांग्रेस मे शामिल होने का स्वागत किया है पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर संगठन सृजन कार्यक्रम में सहयोग करने की आवश्यकता है।

उन्होने कहा देश में राहुल गांधी जी हिंदुस्तान के नायक हैं अकेला एक शक्स जिसका नाम राहुल गांधी है जिससे मोदी सरकार डरती है । उन्होने कहा धनबाद जिला कांग्रेस संगठन को गांव मे मजबूत किया जाएगा।

उक्त अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री जलेश्वर महतो, धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह धनबाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव मदन महतो, रविरंजन सिंह, धनबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष बीके सिंह, राजेश्वर यादव, योगेन्द्र सिंह योगी, कयूम खान, अछयवर प्रसाद, सुंदर प्रसाद यादव,इरफान खान चौधरी, धनबाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराणा, राजेश राम, एन.एस यू आई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, अख्तर खान गुड्डू, नवीन पासवान, मृत्युंजय सिंह, रूबी खातून, नागेंद्र सिंह, सहित अन्य उपस्थित थें।