Katras News: जागो संस्था प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने किया महावीर मंदिर निर्माण में श्रमदान

जागो संस्था प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने किया महावीर मंदिर निर्माण में श्रमदान

जागो संस्था प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने किया महावीर मंदिर निर्माण में श्रमदान

Katras News: जागो सामाजिक संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने आज गुहिबाँध स्थित श्री 108 महावीर मंदिर के नवनिर्माण कार्यक्रम में पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने मंदिर निर्माण में जुटे समिति के सदस्यों के साथ कंक्रीट का गिलावा ढोते हुए स्वेच्छा से मेहनत की और इस कार्य को सेवा का माध्यम बताया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस मौके पर चुन्ना यादव ने कहा कि धार्मिक स्थलों का निर्माण समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का कार्य करता है। उन्होंने मंदिर समिति के समर्पित सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में श्रमदान कर इस अभियान को सफल बनाएं।

मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं में भी उत्साह देखा गया, जिन्होंने राकेश रंजन के साथ मिलकर मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर समिति ने उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि ऐसे प्रेरणास्रोत लोग समाज को दिशा देने का काम करते हैं।

कंक्रीट का गिलावा