Katras News: हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में राधा-कृष्णा सज्जा प्रतियोगिता का समापन धूमधाम से दिनांक 23 अगस्त, 2025 दिन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों का रूप बहुत ही मनमोहक और आकर्षक था।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जागो सामाजिक संस्था के संस्थापक राकेश रंजन यादव उर्फ चुनना यादव, विद्यालय प्राचार्या कांति दुबे, प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार प्रजापति, सचिव रितेश कुमार दुबे, अभिभावक प्रतिनिधि शशिकांत कुमार, सदस्य शमीम अंसारी थे।
बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम नृत्य, कविता, जोक्स की प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मिस आयशा प्रवीण द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा- नर्सरी से चयनित प्रथम एवं द्वितीय विजेता को पुरस्कृत तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा- नर्सरी से प्रथम विजेता कृष्णा के रूप में :- वीर सोनी
द्वितीय विजेता कृष्णा के रूप में:- पुलकित शर्मा
कक्षा- नर्सरी से प्रथम विजेता राधा के रूप में :- वामिका कुमारी
द्वितीय विजेता राधा के रूप में रही:- शानवी केशरी
उपस्थित लोगों में स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं थे।
