Dhanbad News: अनुमंडल पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

अनुमंडल पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

अनुमंडल पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Dhanbad News: बूथ लेवल एजेंटों की शीघ्र नियुक्ति करने का किया अनुरोध

Dhanbad News: धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उनके कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) की शीघ्र नियुक्ति करने का अनुरोध किया।

साथ ही बताया गया कि बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (विशेष गहन पुनरिक्षण) शुरू हो गया है। जिसमें बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को उनके कार्य एवं कर्त्तव्य, बूथ अवेयरनेस ग्रुप, दावा आपत्ति से जुड़े विभिन्न प्रपत्र, 11 अधिकृत दस्तावेज सहित अन्य बिंदुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मौके पर धनबाद विस के एईआरओ श्री शशिकांत सिंकर, श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, श्री विकास आनंद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री सोनु दुबे, भारतीय जनता पार्टी के श्री नरेन्द्र त्रिवेदी, आजसू के श्री रतिलाल महतो, आम आदमी पार्टी के श्री अरविंद कुमार, बहुजन समाज पार्टी के श्री अभय कुमार तथा अन्य लोग मौजूद थे।